दिल्ली में फिल्म ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने जताया सीएम रेखा गुप्ता का आभार

0
46
फिल्म ‘120 बहादुर’ अब दिल्ली में टैक्स फ्री— तस्वीर में युद्ध के दौरान सैनिकों का एक दृश्य।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर देशभर के सभी सिनेमा घरों में 21 नवंबर को रिलीज की गई थी। रिलीज होने के एक हफ्ते बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा की इस फैसले के बाद फरहान अख्तर ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।  

फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि ,

दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में फिल्म 120 बहादुर को टैक्स फ्री करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी का बहुत आभार प्रकट करता हूं । उनके इस कदम से साहस की यह कहानी और अधिक लोगों तक पहुंच सकेगी।” 

गुरुवार रात को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई के दौरान 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है। 

सीएम ने कहा कि फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरक नेतृत्व को दर्शाया गया है, जिनका योगदान भारतीय सैन्य इतिहास में साहस का प्रतीक माना जाता है। वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में फिल्म को कर-मुक्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को भी बधाई दी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here