77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखेगा सैन्य शक्ति, संस्कृति और जनभागीदारी का भव्य संगम

0
14
77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की परेड और वायुसेना का तिरंगा फ्लाई-पास्ट
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भारतीय सेना की परेड और वायुसेना का तिरंगे रंगों में फ्लाई-पास्ट।

भारत इस बार 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरा हर्ष उल्लास  के साथ मनाने जा रहा है इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है जबकि इस समारोह में यूरोपीय यूनियन के के दो शीर्ष नेता — एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डर लेयेन — मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।

गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी को सुबह10:30 बजे शुरू होगा इस समारोह में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उसके बाद वह विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ की ओर रवाना होंगे ।

समारोह में राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और राष्ट्रगान गूंजेगा इसके बाद तीनों सेनाएं कर्तव्य पथ पर अपना-अपना कर्तव्य दिखाएंगे । 

भारतीय सेवा ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही खास तरह से आयोजन किया जाएगा समारोह की शुरुआती में 100 कलाकार शामिल होंगे जो अपना-कला की प्रस्तुति बारीके से करेंगे जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही चार एमआई-17 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर फूलों की वर्षा करेंगे। 

इस बार झांकियों की मुख्य थीम के प्रस्तुति कुछ इस प्रकार से दिखाई जाएगी जिसमें 

स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’
खास बात यह है कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी झांकियों के माध्यम से मनाया जाएगा।

इस परेड में भारतीय सेना के सभी लड़ाकू विमान गाड़ियां तोप एवं मिसाइल को शामिल किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से ड्रोन और रोबोटिक डॉग्स भी होंगे । टी-90 भीष्म और अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर, और स्पेशल फोर्सेज की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

हालंकी भारतीय सेना के द्वारा हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर का झांकी भी प्रस्तुत किया जाएगा जिसका मकसद लोगों को यह दिखाना है कि भारतीय सेना किस प्रकार से दुश्मनों को जवाब देती है ।

भारतीय नौसेना की झांकी में पुराने युद्धपोतों से लेकर आईएनएस विक्रांत जैसे आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर तक की विकास यात्रा दिखाई जाएगी। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान आसमान में रोमांचक फ्लाई-पास्ट करेंगे। वहीं तटरक्षक बल की महिला टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनेगी।

इस वर्ष परेड में 17 राज्यों और 13 मंत्रालयों की कुल 30 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें देश की संस्कृति, आत्मनिर्भरता, कृषि, तकनीक, नवाचार और विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार करीब 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें किसान, वैज्ञानिक, स्टार्ट-अप उद्यमी, युवा, खिलाड़ी, महिला समूह, आदिवासी प्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं।

समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ आसमान में गुब्बारे छोड़े जाएंगे और पूरे कर्तव्य पथ पर ‘वंदे मातरम्’ का संदेश गूंजेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here