15 नवंबर 2025 :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए हुए आयात शुल्क पर यू टर्न लेते हुए भारत के खाद्य उत्पाद कॉफी, चाय, मसाले, फलों और जूस पर से टैरिफ हटा दिया है |
ट्रंप सरकार ने यह फैसला लेते हुए कहा कि भारत द्वारा अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सभी भोज्य वस्तुओ पर लगे शुल्कों में कटौती का यह फैसला अमेरिका में बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
महंगाई कंट्रोल करने के लिए ट्रंप सरकार का बड़ा कदम
बीते कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ शुल्क लगाने से भारत ने अमेरिका में कृषि से संबंधित खाद्य पदार्थ को निर्यात करना बंद कर दिया था |
जिससे अमेरिका में बीते कुछ महीनों से कॉफी, बीफ, फल, सब्जियों और मसालों की कीमतों लगातार बढ़ोतरी होने से आम आदमी के जेब पर बोझ बढ़ रहा था |
बढ़ती महंगाई से जनता के नाराजगी को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात किए जाने वाले कई उत्पादों पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) को हटाने का फैसला लिया है।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी फैक्टशीट के मुताबिक, जिन प्रमुख उत्पादों पर शुल्क हटाया गया है, उनमें शामिल हैं:|
- कॉफी
- चाय
- कोको
- संतरे
- टमाटर
- मसाले
- उष्णकटिबंधीय फल व जूस
- बीफ आदि
पहले जेनेरिक दवाओं पर भी हटाया था शुल्क
इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भारत में निर्मित जेनेरिक दवावो पर लगाए हुए शुल्क को हटाया था आपको बता दे कि भारत अमेरिका में दवावो का 47% हिस्सा निर्यात करता है | इस फैसले से भारत के सभी फार्मा कंपनियां कि लागत और बाजार हिस्सेदारी दोनों को बढ़ावा मिला है |
भारत को हो सकता है बड़ा फायदा
अमेरिका द्वारा हटाए गए भारत के खाद उत्पादों से टैरिफ हटाए जाने के बाद भारत के कृषि और खाद्य निर्यातों पर इसका सबसे बड़ा सकारात्मक असर परने का अनुमान लगाया जा रहा है |
अमेरिका की ओर से भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने से भारत ने अपना निर्यात बंद कर दिया था जिससे अमेरिकी बाजारों में भारतीय उत्पाद काफी महंगे हो गए थे, जिससे बिक्री पर असर पड़ा।
लेकिन ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद भारत के कई क्षेत्रों को नया बाजार और कम लागत में बड़े स्तर पर पहुंचने का अवसर मिलेगा।
अमेरिकी चुनाव में महंगाई बना बड़ा मुद्दा
बीते कुछ दिन पहले अमेरिका में महंगाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का काफी ज्यादा विरोध हुआ था और अब अमेरिकी चुनाव में महंगाई बड़ी मुद्दा बनी हुई नजर आ रही है |
वही इस मुद्दे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी डेमोक्रेट्स ने बढ़ती कीमतों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से उठाते हुए नजर आ रहा है |
इसे देखते हुए कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि दबाव में ट्रंप सरकार ने खाद्य आयात पर शुल्क कम करने का त्वरित निर्णय लिया।
निष्कर्ष
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह यू-टर्न अमेरिका की जनता के लिए राहत और भारत के लिए आर्थिक अवसर लेकर आया है। कॉफी, चाय, फल और मसालों पर टैरिफ हटने से भारतीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी बढ़त मिल सकती है।



