जम्मू कश्मीर नौगाम विस्फोट :- जम्मू कश्मीर के नौगांव पुलिस थाना के पास बम विस्फोट हुआ है | जिसमें कई लोग घायल हुए है | और कुछ लोगों के मौत होने कि पुष्टि भी कि गई है | इस आकस्मिक विस्फोट में घायल हुए सभी पीड़ित के परिजनों को जम्मू कश्मीर सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है |
सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय के आधिकारिक X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री राहत कोष से
- मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
- गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
मंत्री सकीना इटू ने परिवारों से की मुलाकात
जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री सकीना इटू ने नौगाम ब्लास्ट के मृतकों के परिजनो से मुलाकात की और इस घटना को लेकर गहरी संवेदना जताई
इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की और आश्वासन दिया कि:
“सरकार दुख की इस घड़ी में पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”
उपराज्यपाल ने भी जताया दुख
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने अपने X पर पोस्ट कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि:
- प्रशासन पीड़ित परिवारों और घायलों को हर संभव समर्थन दे रहा है।
- विस्फोट के कारणों की जांच के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
