
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर के दौरे पर हैं यहां वह आज 1:30 बजे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( PM – Kisan ) योजना 21वीं किस्त जारी करेंगे
9 करोड़ किसानों को मिलेगा 18,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ
इस योजना के तहत देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में केंद्र सरकार कुल 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेगी, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त होगी
PM-Kisan Yojana क्या है ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( PM – Kisan ) योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी |
इस योजना के तहत :-
देश के प्रत्येक किसान परिवारों को 1 साल में ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है
यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है
योजना के तहत अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिल चुका है
सरकार अब तक इस योजना की राशि 20 किस्तों में 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर कर चुकी है
किन किसानों को मिलता है PM-Kisan का लाभ ?
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके:
- भूमि रिकॉर्ड PM-Kisan पोर्टल पर दर्ज हों
- बैंक खाता आधार से लिंक हो
- e-KYC पूरा हो चुका हो
यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पहल में शामिल है।
महिला किसानों को भी मिल रहा बड़ा लाभ
सरकारी आंकड़े के अनुसार PM-Kisan योजना की 25% से अधिक हिस्सा महिला किसानों को मिल रहा है। इससे महिलाओं की कृषि क्षेत्र में आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिल रहा है।
डिजिटल टेक्नोलॉजी से योजना हुई और मजबूत
PM-Kisan योजना में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधार सत्यापन और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की वजह से:
- बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई
- पैसे सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहे हैं
- दूरदराज गांवों के किसानों तक भी आसानी से लाभ पहुंच रहा है
- पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी है
सरकार के अनुसार, इस योजना में निरंतर तकनीकी सुधार से लाखों किसानों को बिना किसी परेशानी के सहायता मिल रही है।