आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान लीग में नहीं भिड़ेंगे

0
29
ICC U19 World Cup 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच का ऑन-फील्ड एक्शन
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले का दृश्य।

आईसीसी ने 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है | इस  मैच का आयोजन जिंबॉब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 16 टीमों के बीच कुल 41 मैच खेले जाएंगे  ।

आपको बता दे कि इस लीग में भारत और पाकिस्तान एक साथ नजर नहीं आएंगे आईसीसी की ओर से दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है ।

आमतौर पर पहले भारत और पाकिस्तान को लीग मैच में एक साथ रखा जाता था लेकिन इस बार आईसीसी ने दोनों को एक साथ नहीं रखा है । 

आपको बता दे की साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तीन मैच खेले गए थे जो काफी चर्चा में रहा था । जिसमें दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे हैंडशेक तक नहीं किया था ।

 ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच मैदान पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए आईसीसी ने इस बार टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखने का फैसला किया है ताकि किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचा जा सके।  

टूर्नामेंट के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं:

  • ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, न्यूजीलैंड
  • ग्रुप B: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड
  • ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका
  • ग्रुप D: तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

भारत का लीग स्टेज कार्यक्रम

  • 15 जनवरी: भारत बनाम अमेरिका
  • 17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश
  • 24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड

मेजबानी स्थल

टूर्नामेंट के मैच पांच स्थानों पर खेले जाएंगे।


जिम्बाब्वे में:

  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब
  • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब

नामीबिया में:

  • नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड
  • एचपी ओवल

यह भी पढे :- आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान लीग में नहीं भिड़ेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here