भारत ने बेलेम में आयोजित होने वाले UNFCCC COP30 सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख नतीजों का स्वागत करते हुए वैश्विक सहयोग की भावना को मजबूती दिया भारत ने 22 नवंबर को क्लोज़िंग प्लेनरी में अपनी उच्च स्तरीय बयान देते हुए ब्राज़ीलियन COP प्रेसीडेंसी की समावेशी नेतृत्व शैली की प्रशंसा की।
भारत ने कहा कि COP30 में लिया गया फैसला सभी साझा प्रयासों को ग्लोबल गोल ऑन एडैप्टेशन (GGA) के तहत हुई प्रगति सभी विकासशील देशों के विविधता और अनुकूलित जरूरत के लिए एक आम पहचान है ।
क्लाइमेट फाइनेंस पर विकसित देशों से पुराने वादे पूरे करने की मांग
इस सम्मेलन में भारत ने अपना बयान देते हुए सभी विकसित देश को क्लाइमेट फाइनेंस से जुड़े वादे को पूरा करने के लिए कहा और स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि UNFCCC के आर्टिकल 9.1 के तहत सभी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देना होगा इसी के साथ भारत ने 1992 के रियो समिट किए गए सभी वैश्विक वादों को वास्तविक कार्रवाई में बदलने की अपील की ।
जस्ट ट्रांज़िशन मैकेनिज़्म का समर्थन
भारत ने COP30 में जस्ट ट्रांज़िशन मैकेनिज़्म की स्थापना करते हुए सरकार ने इसे वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर इक्विटी और क्लाइमेट जस्टिस को लागू करने में सहायक बताया ।
ट्रेड-रिस्ट्रिक्टिव क्लाइमेट उपायों पर चिंता
एकतरफा व्यापार-प्रतिबंधित जलवायु उपायों पर चिंता जताई और कहा कि ऐसा कदम उठाना यूनFCCC और पेरिस समझौते के तहत स्थापित इक्विटी और कॉमन बट डिफरेंशिएटेड रिस्पॉन्सिबिलिटीज (CBDR-RC) के सिद्धांतों के खिलाफ हैं। भारत ने इन गंभीर मुद्दों पर सभी के लिए करी चेतावनी जारी किया और कहा कि ऐसे मुद्दे अब अनदेखी नहीं किया जाएगा ।
कम योगदान देने वाले देशों पर अतिरिक्त बोझ न डालने की अपील
भारत ने जलवायु परिवर्तन में कम योगदान देने वाले देश को बड़ी राहत देते हुए उन पर से अतिरिक्त उत्सर्जन कटौती का बोझ न डालने की अपील की इसी के साथ भारत ने ग्लोबल साउथ में कमजोर आबादी वाले देशों के के लिए मजबूत वैश्विक समर्थन की मांग की, जो बढ़ते जलवायु जोखिमों का सामना कर रही है।
ब्राज़ील के प्रति आभार और भविष्य की अपील
अपने बयान का समापन करते हुए भारत ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ब्राज़ील का आभार व्यक्त किया और सभी देशों से मिलकर काम करने की अपील की ताकि बेलेम से शुरू हुई यह राह न्याय, एकजुटता और साझा समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ सके।
यह भी पढे :- G20 सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने गर्मजोशी से किया स्वागत



