देश भर में कई उड़ानो के अचानक रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर लोगों के भीड़ काफी बढ़ गई है । बढ़ती हुई मांगों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़े स्तर पर अतिरिक्त इंतजाम करते हुए लोगों के लिए 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच जोड़ कर 114 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करने का आदेश जारी करते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है ।
दक्षिण भारत में सबसे अधिक बढ़ोतरी
यात्रियों के सुविधा के लिए रेलवे के अनुसार दक्षिण भारत के साउदर्न रेलवे के 18 ट्रेनो में चेयर कार और स्लीपर क्लास कार जोड़े गए हैं । यह बदलाव 6 दिसंबर 2025 से लागू किया गया है । जिससे दक्षिण भारत के व्यस्त रूटों पर काफी राहत मिली है।
उत्तरी भारत में भीड़ कम करने की तैयारी
नॉर्दर्न रेलवे ने उत्तर भारत के दिल्ली जैसे प्रमुख राज्यों और ज्यादा भीड़ वाले रोटो पर यात्रियों को आसानी से सीट मिले उसके लिए 8 ट्रेनों में थर्ड एसी और चेयर कार कोच जोड़े गए हैं।
पश्चिमी भारत में AC कोच बढ़ाए
वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए 6 दिसंबर 2025 को दिल्ली मुंबई और भारत के पश्चिमी राज्यों के लिए 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों में थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच जोड़े हैं।
- बिहार–दिल्ली और ओडिशा–दिल्ली रूट पर विशेष सुविधा
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने Rajendra Nagar–New Delhi (12309) में 6–10 दिसंबर के बीच 5 ट्रिप के लिए सेकंड एसी कोच जोड़े हैं।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने Bhubaneswar–New Delhi (20817/20811/20823) में 5 ट्रिप के लिए सेकंड एसी कोच बढ़ाए हैं।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कोच बढ़ोतरी
- ईस्टर्न रेलवे ने 7 और 8 दिसंबर को 3 प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़कर 6 अतिरिक्त ट्रिप चलाई हैं।
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने दो बड़ी ट्रेनों में थर्ड एसी और स्लीपर कोच जोड़कर 6–13 दिसंबर के बीच 8–8 अतिरिक्त ट्रिप चलाई हैं।
चार स्पेशल ट्रेनें भी शुरू
बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनें चलाई हैं:
- Gorakhpur–Anand Vihar Terminal Special (05591/05592)
– 7 से 9 दिसंबर के बीच 4 ट्रिप। - New Delhi–Martyr Captain Tushar Mahajan–New Delhi Vande Bharat Special (02439/02440)
– 6 दिसंबर को एक ट्रिप। - New Delhi–Mumbai Central Superfast Special (04002/04001)
– 6 और 7 दिसंबर को 2 ट्रिप। - Hazrat Nizamuddin–Thiruvananthapuram Central Superfast Special (04080)
– 6 दिसंबर को एकतरफा यात्रा।
यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन चलते हुए कहा कि
- सीट उपलब्धता बढ़ेगी
- भीड़ कम होगी
- यात्रा समय पर और सहज होगी



