Home टेक्नॉलजी  AI के लिए 2026 बनेगा बड़ा मोड़: सत्य नडेला

 AI के लिए 2026 बनेगा बड़ा मोड़: सत्य नडेला

0
 AI के लिए 2026 बनेगा बड़ा मोड़: सत्य नडेला
AI को इंसानी सोच को मजबूत करने वाला टूल बताया है माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा की AI आज वैश्विक तकनीकी बदलाव का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  AI अब केवल चर्चाओं और प्रयोगों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अब यह लोगों के लिए वास्तविक जीवन में बड़े पैमाने पर उपयोग में आएगा। 

सत्य नडेला ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए लोगों को बताया की AI इंडस्ट्री अब लगातार तेजी से बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है । जिसका उद्देश्य अब लोगों के कामों को और भी आसान बनाना है। 

नडेला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में होते हुए बदलाव को देख कर मॉडल ओवरहैंग बताया और कहा कि AI तकनीकी अब काफी तेजी से विकसित हो रही है । जो आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और व्यवसाय को आसान बनाने में काफी मददगार साबित हो रही है ।   

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक  AI का उपयोग और उसकी ताकत का उपयोग लोग उत्पादकता को बढ़ाने और सही निर्णय लेने के लिए नहीं कर पा रहे हैं ।

इसके साथ नडेला ने इसकी तुलना निजी कंप्यूटर के शुरुआती दौर का जिक्र करते हुए कहा कि आज के समय में AI के दौर में और भी तेजी लाने की आवश्यकता है ।

हालांकि नडेला ने कहा कि AI इंसानों की जगह नहीं ले सकता इसको बनाने का उद्देश्य सिर्फ लोगों के कामों को आसान बनाना है ना कि उनकी जगह लेना है । 

उन्होंने कहा कि AI से वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब कंपनियां सिर्फ मॉडल बनाने तक सीमित न रहें, बल्कि पूरे सिस्टम तैयार करें, जिनमें सही सॉफ्टवेयर, काम करने की प्रक्रिया और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था शामिल हो। 

साथ ही उन्होंने यह भी माना कि AI भले ही तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन मौजूदा सिस्टम में अभी कई सीमाएं और चुनौतियां हैं, जिन्हें सावधानी से संभालना जरूरी है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here