Home बिजनेश 1 जनवरी 2026 से लागू हुए कई बड़े वित्तीय बदलाव, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर 

1 जनवरी 2026 से लागू हुए कई बड़े वित्तीय बदलाव, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर 

0
1 जनवरी 2026 से लागू हुए कई बड़े वित्तीय बदलाव, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर 
पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है, जिससे टैक्स और बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

नए साल 2026 की शुरुआत कई बड़े वित्तीय बदलाव के साथ हुआ है जिसका सीधा असर आम जनता के बचत सरकारी कर्मचारियों के वेतन व पेंशन और देश के किसानों पर पड़ेगा। 

1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने वेतन, गैस कीमतों, क्रेडिट स्कोर, पैन-आधार और किसान योजनाओं से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू कर दिए है । 

8वां वेतन आयोग हुआ लागू 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 जनवरी 2026 से सभी केंद्रीय कर्मचारी के लिए 8 वा वेतन आयोग को लागू किया जा रहा है। 

केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी के वेतन में 20 से 30% तक बढ़ोतरी होने की संभावना है । 

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

नए साल के शुरुआत के साथ ही सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में ₹111 की बढ़ोतरी की है । वही दूसरी ओर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है । 

CNG-PNG के दाम घटे

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 जनवरी से CNG और PNG की कीमतों में कटौती की है।

  • CNG के दाम 3 रुपये प्रति किलो घटाए गए हैं
  • PNG के दाम 0.70 रुपये प्रति यूनिट सस्ते हुए हैं
    हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग हो सकती हैं।

हर हफ्ते अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर  

क्रेडिट स्कोर के नियमों में बदलाव करते हुए सरकार ने अब इसे हर सात दिन में एक बार अपडेट करने का फैसला लिया है इससे ग्राहकों को समय पर EMI चुकाने वालों को जल्दी फायदा मिलेगा और उनका स्कोर तेजी से सुधरेगा।

पैन-आधार लिंक न करने पर पैन निष्क्रिय

पेन को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी जो अब समाप्त हो चुकी है । तय समय तक पैन – आधार लिंक नहीं करने वालों का पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो गया है। 

ऐसे लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, बैंकिंग लेन-देन और अन्य वित्तीय कामों में परेशानी हो सकती है।

पीएम किसान योजना के लिए किसान आईडी जरूरी

पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के लिए अब किसान आईडी होना अनिवार्य कर दिया गया है यह नियम उत्तर प्रदेश बिहारऔर मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के किसानों के लिए लागू किया गया है। 

इस डिजिटल आईडी में किसान की जमीन, फसल, आधार और बैंक खाते की पूरी जानकारी होगी। अगर किसान के पास यह आईडी नहीं है, तो पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 6,000 रुपये सालाना सहायता रुक सकती है।  

Previous article  AI के लिए 2026 बनेगा बड़ा मोड़: सत्य नडेला
Next article जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप, साफ मौसम से और लुढ़का पारा
Kunal Kumar एक बिज़नेस पत्रकार हैं, जो आर्थिक मुद्दों, स्टार्टअप्स, मार्केट ट्रेंड्स और व्यापार जगत की गहराई से रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने वर्ष 2019 में Bihar University से पत्रकारिता (Journalism) की डिग्री हासिल की और तभी से बिज़नेस सेक्टर में शोध-आधारित और तथ्यपूर्ण खबरें लिख रहे हैं। ये सरल भाषा, गहन विश्लेषण और वास्तविक डेटा पर आधारित रिपोर्टिंग करते है। इनका उद्देश्य है कि पाठकों तक बिज़नेस दुनिया की हर महत्वपूर्ण जानकारी साफ, सटीक और समय पर पहुँचाना है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here