सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: सात निश्चय-3 के तहत बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

0
38
सात निश्चय-3 योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को घर पर स्वास्थ्य सुविधा देने को लेकर बैठक करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सात निश्चय-3 योजना के तहत बुजुर्गों को घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।

न्यूज़ संवाददाता पटना : – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को राहत देते हुए सात निश्चय – 3 योजना के तहत घर बैठे स्वास्थ्य, जांच और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है । 

शनिवार को इस योजना के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 से उनकी  सरकार के नेतृत्व में राज्य की जनता के लिए न्याय और विकास के सिद्धांतों पर लगातार काम कर रही है। और समाज में रहने वाले हर वर्ग के लोगों के लिए सम्मानजनक  जीवन जीने के प्रयास में कार्यरत है ।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य सरकार पूरे बिहार को अपने परिवार जैसा मानती है और राज्य के सभी नागरिकों को एक समान अधिकार देने का प्रयास हमेशा से करती आ रही है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 कार्यक्रम वर्ष 2025 से 2030 तक चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य सबका जीवन एक समान और आसान बनाना है । ताकि नागरिको के जीवन में आने वाले कठिनाइयों को कम किया जा सके । 

घर पर मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

  • सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि सात निश्चय-3 के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही—
  • 1. नर्सिंग सहायता
  • 2. ब्लड टेस्ट सहित पैथोलॉजी जांच
  • 3. ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच
  • 4. फिजियोथेरेपी सुविधा
  • 5. आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें इलाज की तुरंत आवश्यकता है वैसे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं घर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और तेजी से काम करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और अधिक आसान बनाने के लिए जनता से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं, ताकि भविष्य में और बेहतर सुविधाएं जोड़ी जा सकें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here