बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लंबे सियासी ब्रेक के बाद एक बार फिर फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली है । हिमाचल प्रदेश के मंडी से पहली बार सांसद चुनी गई कंगना संसद के शीतकालीन सत्र में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही थी अब उन्होंने अपनी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता की शूटिंग शुरू कर दी है ।
कंगना शूटिंग के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया के साथ फिल्म के सेट पर बातचीत करते हुए नजर आ रही है
वीडियो पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा कि लंबे सियासी सफर के बाद फिल्म सेट पर वापस आकर अच्छा लग रहा है ।
सियासत में अपना कदम रखना के बाद कंगना इससे पहले फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थी इसके बाद यह कंगना का दूसरा नई फिल्म है जिसका शूटिंग अब शुरू हुई है ।
इस फिल्म की घोषणा करीब 1 साल पहले ही कर दी गई थी जिसका काम अब नए साल में आगे बढ़ पाया है इस फिल्म का निर्माण यूनोइया फिल्म्स की बबीता आशिवाल और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के आदि शर्मा मिलकर कर रहे हैं ।
हालांकि इस फिल्म को लेकर यह खबर सामने आई है कि यह एक देशभक्ति फिल्म है । जो कि कुछ गुमनाम नायकों के ऊपर आधारित है । इस फिल्म में उनकी वीरता , साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रमुख रूप से दिखाई जाएगी ।
कंगना का इससे पहले वाला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रदर्शन नहीं कर पाई थी । रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को बैन का सामना करना पड़ा था, हालांकि बाद में बदलावों के साथ इसे रिलीज की अनुमति मिल गई ।
करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 20 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद किया था।

