
गौतमबुद्धनगर जिले में लगातार ठंड बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है ।
जिला बेसिक शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कहा कि राज्य में लगातार बढ़ते हुए ठंड को देखकर गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला जिले में संचालित सभी बोर्डों—सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों—पर समान रूप से लागू होगा।
हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि सुबह के समय में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के वजह से एहतियात के तौर पर यह अवकाश घोषित किया गया है ।
आदेश में सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि जिलाधिकारी के द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें किसी भी प्रकार के लापरवाही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
इसी के साथ जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकलने दे और कड़ाके की ठंड से अपने बच्चों को बचाकर रखें ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा है कि स्कूल बंद रखने का आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा और किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखना का आदेश जारी किया गया है उसके बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा ।


