अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी से 11 लोगों की मौत, कई इलाके प्रभावित

0
22
अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाके में भारी बर्फबारी के बाद बर्फ से ढके घर और बंद सड़कें
अफगानिस्तान के कई प्रांतों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अफगानिस्तान के विभिन्न इलाके में भारी बर्फबारी के साथ भारी बारिश ने चारों तरफ तबाही मचा रखी है खराब मौसम के वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल है । यह जानकारी गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने दी ।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी परवान, वर्दक, दक्षिणी कंधार, उत्तरी जवज़जान, फ़रयाब और मध्य बामियान प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं । जिससे यहां के रहने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मकान क्षतिग्रस्त, 530 पशुधन की मौत, सड़कें अवरुद्ध

तेज तूफान और भारी बारिश से नौ मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ हैं और 530 पशुओं की मौत होने से  कृषि से जुड़े हुए लोगों कि मुश्किलें काफी बढ़ गई है । 

ज्यादा बर्फबारी होने से मुख्य सड़कें बंद हो गई है जिससे आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहां के पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को राहत प्रदान करने के लिए  युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है । 

मौसम विभाग की चेतावनी, हालात और बिगड़ सकते हैं

अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश और बर्फबारी के आसार अभी भी बनी हुई है जिससे कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है । बुधवार से ही देश के कई इलाके में मौसम खराब है । 

शरणार्थियों के वापसी से गहराया मानवीय संकट 

हालात को देखते हुए डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) ने अपना बयान देते हुए कहा पाकिस्तानी शरणार्थीयो के ठंड के मौसम में घर वापस लौटने से मानवीय संकट गहरा रहे हैं ।

 हालांकि संगठनों के अनुसार लौटाए गए  शरणार्थियों को शिविर में रखा गया है जहां पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं पीने योग्य पानी और भोजन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

7 जनवरी को जारी एमएसएफ की रिपोर्ट में कहा गया कि जबरन निर्वासन का असर बिना दस्तावेज वाले अफगान नागरिकों, अफगान सिटिजन कार्ड और अस्थायी पंजीकरण कार्ड धारकों पर पड़ा है। सर्दी बढ़ने के साथ इन लोगों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।

एमएसएफ की अपील, सर्दी बन सकती है मूक हत्यारा

पाकिस्तान में एमएसएफ मिशन प्रमुख शू वेइबिंग ने कहा कि निर्वासन के डर से अफगान परिवारों में गहरी चिंता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता और सुरक्षा समर्थन बढ़ाने की अपील की है।

 एमएसएफ ने चेताया कि यदि समय रहते आश्रय, इलाज और भोजन की व्यवस्था नहीं हुई, तो सर्दियों का मौसम कई कमजोर लोगों के लिए “मूक हत्यारा” साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here