नई दिल्ली संवाददाता :- रविवार को देश के राष्ट्रीय राजधानी में जापान और भारत ने समुद्री सीमा के सुरक्षा को मजबूती देने के लिए भारतीय नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) के बीच स्टाफ टॉक्स का 11वां संस्करण का आयोजन किया गया ।
यह बैठक 29 जनवरी को भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल श्रीनिवास मद्दुला और जापान की ओर से रियर एडमिरल तोशियुकी हिराता के नेतृत्व में हुआ जहां दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्रों में आपसी रणनीतिक तालमेल बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई ।
समुद्री सहयोग और फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक पर चर्चा
इस वार्ता का मुख्य फोकस फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक के साझा दृष्टिकोण साझा करना था वार्तालाप खत्म होने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बताया कि वार्ता का उद्देश्य महासागरों और समुद्रों में सहयोग को और प्रभावी बनाना है।
ऑपरेशन, उपकरण और मानव संसाधन में सहयोग
जापान के मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने कहा कि भारत और जापान के बीच हुए सुरक्षा वार्तालाप में ऑपरेशन, इक्विपमेंट और मानव संसाधन से जुड़े क्षेत्र को बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए सहमति जताई गई है ।
रणनीतिक साझेदारी को मिल रही मजबूती
राजनीतिज्ञों के अनुसार यह महीना शुरुआत से ही भारत के लिए अच्छे नवाचार के साथ शुरुआत हुई है इस महीने की शुरुआत में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी जिसे जापान ने रणनीतिक और स्वाभाविक साझेदार बताया था ।



