असम में 5.1 तीव्रता का भूकंप, कई जिलों में महसूस हुए झटके, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
17
असम के मोरीगांव जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सीस्मोग्राफ पर दर्ज झटके
सीस्मोग्राफ मशीन पर दर्ज भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर)

असम के मोरीगांव जिले में सोमवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए इस भूकंप के झटका को मध्य असम के कई भागों में भी दर्ज किया गया | हालांकि अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है | 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक 5 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजाकर 17 मिनट पर आया जिसका केंद्र 26.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.29 डिग्री पूर्वी देशांतर बताया जा रहा है | जबकि इसकि गहराई जमीन के 50 किलोमीटर अंदर मापी गई है | 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य की पुलिश व प्रशासन और सरकार के द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है सुरक्षा टीम कि ओर से राज्य के चारों तरफ निरंतर निगरानी की जा रही है |  

भू वैज्ञानिकों का कहना है कि असम समेत पूर्वोत्तर भारत सभी राज्य इंडियन प्लेट के यूरेशियन और बर्मी प्लेटों के ऊपर बसा हुआ है और इन्हीं दोनों के आपसी टकराव से यह इलाका  लगातार भूकंपीय गतिविधियों की चपेट में रहता है । 

गुवाहाटी और ब्रह्मपुत्र नदी के हिस्से एवं अन्य क्षेत्र भी इसके अंतर्गत आने के कारण मुख्य रूप से भूकंप के प्रति संवेदनशील माने जाते हैं । 

इससे पहले भी पिछले साल सितंबर के महीने में असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, इसके झटके आस पास एवं दूर दराज के कई इलाके तक महसूस किए गए थे । वहीं, इतिहास में 1897 का विनाशकारी असम भूकंप इस क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है । 

हालात को देखते हुए विशेषज्ञों ने बार-बार आने वाले भूकंप के झटके को लेकर संवेदनशील क्षेत्र में भूकंप-रोधी निर्माण को मजबूत करने की अपील की है । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here