बिहार में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 2–4°C तक गिरने की संभावना

0
59
घने कोहरे में जंगल की सड़क पर चलता व्यक्ति, बिहार की ठंड और कम विज़िबिलिटी दिखाता हुआ।
बिहार में बढ़ती ठंड के बीच सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई।

पटना :- भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड परणे की संभावना जताते बिहार के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले अगले 48 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है । 

शुक्रवार के दिन पटना का न्यूनतम तापमान 14.0°C और अधिकतम 27.0°C दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर 8.4°C के साथ  प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा वहीं दूसरी तरफ कई जिलो में रात का तापमान 10°C से नीचे चला गया । 

मौसम विभाग का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट आने से पछुआ हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर घंटा तक पहुंच जाएगा वहीं 19 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट आने तथा बर्फीली हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है।

सुबह के समय घने कोहरे छाने की वजह से विजिबिलिटी 50–200 मीटर तक रह सकती है, जिससे  सड़क पर पैदल चलने और वाहन चलाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है फिलहाल अभी मौसम साफ रहने से दृश्यता 500 मीटर के आसपास है। 

मौसम विभाग ने ऐसे हालातो से निपटने के लिए लोगों से विशेष सावधानी बरतने और और सुबह व देर शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बच्चे बूढ़े और बीमार लोगों के सुरक्षा के लिए विशेष चिंता जताते हुए अतिरिक्त सतर्क रहने के लिए आग्रह किया है  । 

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, पटना, गया, औरंगाबाद, सासाराम और कैमूर सहित कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here