आईसीसी ने 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है | इस मैच का आयोजन जिंबॉब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 16 टीमों के बीच कुल 41 मैच खेले जाएंगे ।
आपको बता दे कि इस लीग में भारत और पाकिस्तान एक साथ नजर नहीं आएंगे आईसीसी की ओर से दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है ।
आमतौर पर पहले भारत और पाकिस्तान को लीग मैच में एक साथ रखा जाता था लेकिन इस बार आईसीसी ने दोनों को एक साथ नहीं रखा है ।
आपको बता दे की साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तीन मैच खेले गए थे जो काफी चर्चा में रहा था । जिसमें दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे हैंडशेक तक नहीं किया था ।
ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच मैदान पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए आईसीसी ने इस बार टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखने का फैसला किया है ताकि किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचा जा सके।
टूर्नामेंट के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं:
- ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, न्यूजीलैंड
- ग्रुप B: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड
- ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका
- ग्रुप D: तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका
भारत का लीग स्टेज कार्यक्रम
- 15 जनवरी: भारत बनाम अमेरिका
- 17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश
- 24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड
मेजबानी स्थल
टूर्नामेंट के मैच पांच स्थानों पर खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे में:
- हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब
- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
नामीबिया में:
- नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड
- एचपी ओवल
यह भी पढे :- आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान लीग में नहीं भिड़ेंगे



