🇮🇳 अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था : मूडीज रिपोर्ट

0
33
Moody’s Report 2027: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहेगा
अमेरिकी टैरिफ के बावजूद मूडीज की रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे तेजी से बढ़ती हुई बताया गया है।

नई दिल्ली :- वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने भारत के बढ़ते हुए तेजी से अर्थव्यवस्था को देखते हुए अपने एक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए भारत पर टैरिफ के बावजूद भी भारत 2027 तक जी-20 के सभी देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बताया जा रहा है कि साल 2027 तक भारत के GDP का ग्रोथ रेट 6.5% तक रहेगा जो देश के सभी प्रमुख अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक अधिक रहने वाला है | 

इंफ्रास्ट्रक्चर और घरेलू मांग से बढ़ेगी ग्रोथ

मूडीज की ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक रिपोर्ट के देखते हुए यह अनुमान लगायाजा रहा है कि भारत के आर्थिक वृद्धि में आई हुई तेजी मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, घरेलू मांग और निर्यात विविधता के कारण संभव हो रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50% का निर्यातक टैरिफ लगाया गया है | जिससे भारत अपने अपने उत्पादों को अन्य देशों में रिडायरेक्ट करने में सफल रहे हैं। सितंबर 2025 तक भारत के निर्यात में 6.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अमेरिका को निर्यात में 11.9% की गिरावट आई है।

विदेशी पूंजी प्रवाह और RBI की नीतियों से मिली मजबूती  

इन सबको को देखते हुए मूडीज (Moody’s) अपना बयान देते हुए कहा कि भारत की सकारात्मक निवेश भावना और मजबूत अंतरराष्ट्रीय पूंजी प्रवाह भारत के अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में मदद कर रहा है | वहीं दूसरी तरफ भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) अपनी रेपो रेट दर जारी करते हुए अपने संकेत दिया  कि देश में मुद्रास्फीति घट रही है और विकास दर मजबूत बनी हुई है। 

हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के आर्थिक वृद्धि में घरेलू मांग एक मुख्य स्रोत बना हुआ है | वहीं दूसरी तरफ निजी क्षेत्र में निवेश करने के लिए बड़े पैमानों पर भरोसा की आवश्यकता है | 

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मूडीज का आकलन

रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस अर्थव्यवस्थाओं की धीमी वृद्धि के बीच वैश्विक विकास दर 2026 और 2027 में 2.5% से 2.6% के बीच रहने की उम्मीद है।
वहीं, उभरते बाजार (Emerging Markets) 4% की दर से वृद्धि जारी रखेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया कि —

  • अमेरिका में वृद्धि की रफ्तार स्थिर रहेगी, जिसे AI निवेश और उपभोक्ता खर्च का समर्थन मिलेगा।
  • चीन की विकास दर 2025 में 5% से घटकर 2027 तक 4.2% रहने की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here