जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप, साफ मौसम से और लुढ़का पारा

0
31
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे से ढकी सड़क पर गर्म कपड़ों में चलते लोग
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जम्मू-कश्मीर में लोग गर्म कपड़ों में सड़कों पर नजर आए

 जम्मू -कश्मीर में कराके की ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है । साफ मौसम की वजह से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई । 

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 48 घंटो के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि 2 जनवरी से 5 जनवरी के बीच मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहने की संभावना है। 

राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ,जबकि गुलमर्ग में पारा माइनस 7 और पहलगाम में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

वहीं दूसरी तरफ जम्मू संभाग में ठंड का असर साफ दिखाई दिया जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कटरा में 6.5, बटोटे में 2.8, बनिहाल में माइनस 1.1 और भद्रवाह में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के रिपोर्ट अनुसार 21 दिसंबर से शुरू हुआ  40 दिन का कड़ाके की ठंड का दौर ‘चिल्लई कलां’ अभी जारी है। इस दौरान अभी तक कश्मीर के मैदानी इलाके में बर्फबारी नहीं हुई है जो चिंता का विषय बना हुआ है । 

मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि कराके की ठंड पड़ने की वजह से चिल्लई कलां की स्थिति क्षेत्र में बन गई है जो मैदानी इलाकों में बर्फबारी होने से रोक रही है ।

वैज्ञानिकों के अनुसार बर्फबारी ना होने की वजह से गर्मी के दिनों में जल संकट कि स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उनका तर्क है कि यदि मैदानी इलाकों में पर्याप्त बर्फ नहीं गिरती, तो ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में जलाशयों को भरने के लिए जरूरी बर्फ भी नहीं जमा हो पाती।

इस बीच श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा समेत कई इलाकों में ऐसे ही स्थिति देखी जा रही है । और यहां के लोग सर्दी के दिनों में होने वाले बर्फबारी का मजा लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here