जम्मू कश्मीर के लद्दाख समेत कई जिलों में सोमवार को 5.7 तीव्रता के गति से भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र के आसपास के इलाके को बताया जा रहा है ।
स्थानीय मौसम विभाग के निर्देशक मुख्तार अहमद ने बताया कि भूकंप सुबह 11:51 मिनट पर आया था जिसका केंद्र अक्षांश 36.71 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.32 डिग्री पूर्व में स्थित है । भूकंप की गहराई धरती की सतह से करीब 171 किलोमीटर नीचे थी।
फिलहाल अभी अधिकारियों के रिपोर्ट अनुसार कहीं से भी किसी भी तरह के जान माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है भूकंप के झटके महसूस होने के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है
राज्य के पुलिस ने लोगों से एहतिहास बरतने की अपील की है ।
गौरतलब है कि लद्दाख और कश्मीर घाटी का एक बड़ा हिस्सा भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील ज़ोन में आता है। इससे पहले 8 अक्टूबर 2005 को इस क्षेत्र में 7.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था,
जिसका केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में था। उस भूकंप में भारी तबाही हुई थी और हजारों लोगों की जान चली गई थी।
भू विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम गति की तीव्रता से भूकंप आने के कारण और इसकी गहराई ज्यादा होने से लोगों को नुकसान नहीं हुई है



