एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और आंधी के आसार 

0
11
एनसीआर में बदले मौसम के बीच बारिश के दौरान सड़क पर छाते लेकर चलते लोग
एनसीआर में मौसम के बदले मिजाज के बीच तेज बारिश और आंधी से लोग छाते लेकर सड़कों पर निकलते नजर आए।

देश के राजधानी दिल्ली के अंतर्गत एनसीआर क्षेत्र में आने वाले इलाके में मौसम का मिजाज बदलने लगा है बीते कुछ दिन तक मौसम ठीक-ठाक रहा जिसमें दिन के समय में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत  महसूस हुई। 

उसके बाद मंगलवार 27 जनवरी से दिन के समय में आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं । भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ( आईएमडी ) ने एनसीआर के कई इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में अलग-अलग समय पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से  तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ जगह पर बिजली गिरने की आशंका है मौसम में बदलाव के कारण आज अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक सुबह के समय में नमी का असर ज्यादा रहेगा जिससे आद्रता 100% तक पहुंच सकती है जबकि दिन में 80 % प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है जबकि सुबह से लेकर रात तक गरज और चमक के साथ बारिश होने की अनुमान जताई गई है। 

मौसम विभाग ने बताया कि 28 जनवरी से दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा वहीं दूसरी तरफ  28, 29 और 30 जनवरी को एनसीआर में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

इसी बीच मौसम के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी और गिरावट जारी रहेगा  28 जनवरी को तापमान 18 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि 29 और 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री और न्यूनतम करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से वायु प्रदूषण में कुछ हद तक कमी  आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी फिलहाल अभी मौसम को लेकर किसी भी तरह के गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन लोगों को खराब मौसम और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here