
रविवार को यह मैच पोर्टो के एस्टादियो दो द्रागाओ में पुर्तगाल और आर्मेनिया के बिच खेला गया जिसमें पुर्तगाल ने लगातार 7वीं बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है,
रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में टीम का दमदार प्रदर्शन
पुर्तगाल कि यह जीत कई मायनों में खास बताई जा रही है | टीम के मुख्य कोच रोबर्टो मार्टिनेज़ की अगुवाई में पुर्तगाल ने शुरुआती मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया।
रोनाल्डो के गैरमौजूदगी में जीत हासिल की | टीम को जीत दिलाने में ब्रूनो फर्नांडीस और युवा स्टार जोआओ नेवेस की बड़ी भूमिका बताई जा रही है |
फीफा विश्व कप में पुर्तगाल का प्रदर्शन पर एक नजर
पुर्तगाल का विश्व कप इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन कई मौकों पर टीम ने शानदार फुटबॉल खेला।
1966 – तीसरा स्थान
- पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया
- छह मैच खेले, पाँच में जीत
- टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया
1986 और 2002 – ग्रुप स्टेज से बाहर
- दोनों विश्व कप में तीन मैचों में सिर्फ एक-एक जीत
- बाकी मुकाबलों में हार
2006 – शानदार प्रदर्शन, चौथा स्थान
- सात मैच खेले
- चार जीत, एक ड्रॉ, दो हार
- टीम ने अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
2010 – प्री-क्वार्टर फाइनल तक सफर
- चार मैच, एक जीत, दो ड्रॉ और एक हार
2014 – ग्रुप स्टेज से बाहर
- एक जीत, एक ड्रॉ, एक हार
2018 – प्री-क्वार्टर फाइनल
- चार मैचों में एक जीत, दो ड्रॉ
2022 – क्वार्टरफाइनल तक पहुंची
- पाँच मैचों में तीन जीत
- मजबूत प्रदर्शन लेकिन खिताब से दूर
2026 के लिए क्वालीफाई, अब मजबूत अभियान की उम्मीद
पुर्तगाल यह जीत हासिल कर फिलहाल विश्व कप में अपना दबदबा बनाए हुए है | अब टीम से 2026 फीफा विश्व कप में शानदार अभियान की उम्मीद है।
लगातार सातवीं बार क्वालीफाई करके पुर्तगाल ने यह साबित कर दिया है कि वह विश्व फुटबॉल की टॉप टीमों में शुमार है।


