प्रयागराज में माघ मेला का भव्य आगाज़, पौष पूर्णिमा स्नान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
34
प्रयागराज माघ मेला 2026 में पौष पूर्णिमा स्नान के दौरान संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला 2026 के शुभारंभ पर पौष पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

उत्तर प्रदेश संवाददाता – प्रयागराज में शुक्रवार को माघ मेला का शुभारंभ होते ही सुबह से गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगना शुरू हो गया । 

श्रद्धालुओं के भिड़ को देखते हुए वहां के सभी स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इस माघ मेला की शुरुआत 3 जनवरी से हुआ है जो 15 फरवरी तक रहेगा । मेले में   राज्य सरकार की ओर से धार्मिक कार्यों का आयोजन किया गया है । 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एआई तकनीक और ड्रोन से निगरानी

मेला क्षेत्र के करी निगरानी को लेकर वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके में 400 से अधिक एआई-इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । 

जिनसे 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए भीड़ और यातायात पर लगातार नजर रखी जा रही है। और जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के टीम तैनात किए गए हैं ।   

एसीपी अजय पाल शर्मा का बयान

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने बताया कि माघ मेला को लेकर राज्य सरकार के द्वारा जारी किए हुए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है , आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रैफिक सुरक्षा का व्यवस्था किया गया है । 

उन्होंने आगे बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन और भिर को नियंत्रित करने के लिए इसका प्रशिक्षण एक महीना पहले ही दिया गया है पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ स्नान कर वापस लौट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here