भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ( IMD ) ने राजस्थान के बीकानेर भरतपुर और जयपुर के कुछ इलाकों में ठंड के साथ हल्के बूंदाबांदी होने का अनुमान जताते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों के मौसम में बदलाव हुआ है ।
आईएमडी के मुताबिक 2 जनवरी से मौसम हल्का शुष्क नजर आएगा वही दूसरी तरफ 1 जनवरी से 3 जनवरी के बीच में राजस्थान के उत्तरी पश्चिमी इलाके के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है ।
सुबह के समय में दृश्यता काफी कम रहेगी और 2 से 4 जनवरी के बीच में शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर की संभावनाएं बनी हुई है इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है और तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तापमान में तेजी से गिरावट होने के कारण बुधवार को जैसलमेर में हल्की बारिश हुई और राजधानी जयपुर समेत अलवर और दौसा के आसपास क्षेत्र में कोहरा छाने से कम विजिबिलिटी होने के कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा
हालांकि कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और उत्तरी इलाके के कुछ जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। ठंडी हवाएं कमजोर पड़ने से कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सीकर के फतेहपुर में लगातार बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव देखा गया। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 3.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में करीब 3 डिग्री अधिक रहा।
मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाके में दिन के समय धूप खिली रही, लेकिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में 28.2 डिग्री, जैसलमेर में 27.6 डिग्री और जयपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



