राजस्थान के तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़ते जा रहा है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर—में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटो में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है । बीते 24 घंटे में प्रदेश में कड़ाके की ठंड महसूस की गई है। पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3.7°C दर्ज किया गया । जबकि पश्चिमी छोड़ के नागौर में 4.3°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा ।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले दिन शेखावाटी क्षेत्र में बादलों की मौजूदगी से लोगों को ठंड से राहत मिल थी । 10 दिसंबर को आसमान साफ रहने से शीतलहर तेज होने की संभावनाएं है । जिससे अलर्ट वाले जिलो में ठंड और बढ़ सकती हैं ।
10 से 14 दिसंबर तक राज्यभर में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वही सुबह और शाम के समय ठंड तेज रहेगी । जबकि दोपहर के समय में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलने की संभावनाएं हैं ।
सोमवार को सुबह के समय में सीकर में हल्का कोहरा छाया रहा और तेज हवाओ ने लोगों को ठिठुरन महसूस कराया बाद में हल्का धूप निकलने से लोगों को थोड़ा राहत मिला।
फिलहाल हाड़ौती क्षेत्र में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। दिन में धूप और रात में तेज ठंड का असर जारी है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर बताया कि कि इस सप्ताह तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन ठंड से बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।
इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर बुज़ुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और मौसम से संबंधित बीमारियों से बचने की हिदायत दी गई है।



