सेना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश, कहा– सरकार आधुनिक और आत्मनिर्भर सेना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

0
8
सेना दिवस कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के जवान सलामी देते हुए
सेना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भारतीय सेना के जवान सलामी देते हुए।

नई दिल्ली संवाददाता :- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना दिवस पर देश के वीर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता व अखंडता और रक्षा के प्रति अपना बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन करता हूं ।

रक्षा मंत्री ने अपना संदेश देते हुए साफ तौर पर कहा कि भारतीय सेना का साहस अनुसासन और उनकी ताकत देश के सुरक्षा की एक मजबूत आधारशिला है । प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर तथा भविष्य में चुनौतियों से निपटने के लिए सेना को पूरी तरह से प्रतिबद्ध किया जा रहा है। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर हर समय सतर्क रहती है और किसी भी संकट की घड़ी में पूरी मजबूती के साथ देश की रक्षा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना ने अपनी व्यावसायिकता, अनुशासन और मानवीय सेवा के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है।

रक्षा मंत्री ने अपनी बात को दोहराते हुए सेना के सामने सरकार के नीतियों का व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है ताकि आने वाले समय में देश सैन्य शक्तियों के मामले में मजबूत और सख्त हो ।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here