सूर्यकुमार और ईशान की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से भारत की टी-20 में ऐतिहासिक जीत 

0
10
सूर्यकुमार-ईशान की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से भारत की टी-20 में ऐतिहासिक जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय बल्लेबाज़ का आक्रामक शॉट, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारियों से भारत ने 209 रन का लक्ष्य 28 गेंद शेष रहते हासिल किया।

भारतीय टीम ने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार जीत हासिल कर इतिहास रचते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है । भारत ने  200 से अधिक रनों का लक्ष्य पूरा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने वाला पहला फुल मेंबर देश बन गया है। 

शुक्रवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया यह दूसरा T20 मैच था जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 209 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें भारत ने 28 गेंद शेष रहते हुए सूर्यकुमार और ईशान की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीत हासिल कर ली । 

200+ रन के लक्ष्य के सफल चेज में भारत अव्वल

T20 क्रिकेट मैच में कुल मिलाकर अब तक भारत ऐसा 6 बार कर चुका है इस मामले में भारत अभी दूसरे स्थान पर है । जबकि ऑस्ट्रेलिया इस सूची में 7 सफल चेज के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद साउथ अफ्रीका (5), पाकिस्तान (4) और इंग्लैंड (3) का स्थान है। 

पहले भी दिखा चुका है भारत दम 

आपको बता दे कि भारत इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 क्रिकेट मैच में 209 रन, 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 207 रन, 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रन और 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

न्यूजीलैंड की मज़बूत बल्लेबाज़ी 

टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसमें न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवा कर 208 रन बनाए जिसमें कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंद का सामना करते हुए 47 रन बनाए जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। 

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाज कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके उसके बाद हार्दिक पांड्या वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली । 

सूर्यकुमार-ईशान की विस्फोटक पारियां

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दूसरी पारी में खेलने आए भारतीय टीम का शुरुआती प्रदर्शन काफी खराब रहा है । टीम ने 6 रन बनाकर दो महत्वपूर्ण विकेट गवा दिए इसके बाद ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे।


कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शिवम दुबे ने भी 18 गेंदों में नाबाद 36 रन की तेज़ पारी खेली। भारत ने यह मुकाबला 15.2 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here