साइक्लोन दितवाह के प्रभाव से तमिलनाडु में हो रहे लगातार बारिश ने लोगों की हालत बिगाड़ दिए हैं । मौसम के इस गंभीर स्थिति को देखते हुए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू इन 3 जिलों में मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहां कि चेन्नई से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में एक डीप डिप्रेशन समुद्र में बनी हुई है जो कई घंटों से स्थिर बनी हुई है । जो अगले 12 घंटे में दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर खिसककर कमजोर डिप्रेशन में तब्दील हो जायगा जिससे उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है ।
सुबह से हो रहे लगातार बारिश से चेन्नई के कुछ जगहो के मुख्य सड़कों पर भारी जलजमा होने से लोगों की आवागमन ठप हो गई है । कई रिहायशी इलाकों में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है । पानी में डूबे हुए हिस्सों से गुजरने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
(IMD) के ताजा अपडेट अनुसार
- चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
- 5 दिसंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर बना रहने का अनुमान है।
भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला कलेक्टर के द्वारा सभी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने के लिए आदेशजारी किया गया है। मद्रास यूनिवर्सिटी और अन्ना यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज के परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है । निर्धारित सेमेस्टर परीक्षाएँ स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
स्थिति को देखते हुए जिला के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने को कहा है और बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दिए है ।



