
चेन्नई :- भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने मंगलवार को तमिलनाडु के दक्षिणी छोर के आठ जिले में बारिश के रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के करण दक्षिण तमिलनाडु के कन्याकुमारी , तिरुनेलवेली , थूथुकुडी , रामनाथपुरम , शिवगंगा , विरुधुनगर , तेनकासी , थेनी में भारी बारिश होने की संभावना है।
कम दबाव का क्षेत्र बढ़ा रहा बारिश का असर
शनिवार के दिन से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन कर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर लगातार तेजी से बढ रहा है जिससे लगातार बारिश हो रही है।
इसके साथ मौसम विभाग की ओर से 22 नवंबर को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है।
जो 48 घंटे में और बढ़ाने का अनुमान है | आने वाले दिनों में इससे तमिलनाडु में बारिश और बढ़ सकती है।
चेन्नई में भी आज मध्यम बारिश की संभावना
वह दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में नमी की लगातार आपूर्ति जारी रहने के कारण चेन्नई में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राज्य के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों—मन्नार की खाड़ी, कुमारी सागर—में रहने वाले समुद्री मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
मछुआरों के लिए चेतावनी
- समुद्र में न जाने की सलाह
- 55 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अनुमान
स्कूल-कॉलेज बंद करने पर विचार
सोमवार को पूरे तमिलनाडु, खासकर दक्षिणी हिस्से में, भारी बारिश दर्ज की गई। इसे देखते हुए राज्य के जिला प्रशासन इसकी समीक्षा में लगे हुए है।
पुडुचेरी प्रशासन की ओर से 18 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने घोषणा की गई है | वही कुड्डालोर जिला हो रही लगातार बारिश से जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।


