HIV/AIDS जैसे बीमारियों पर रिसर्च कर रही संयुक्त राष्ट्र की संस्था एनएड्स (UNAIDS) मंगलवार को दुनिया भर के सभी देशों के लिए HIV के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए चेतावनी जारी किया है।
संस्था के मुताबिक पिछले वर्षों में HIV से निपटने के प्रयासों में लगातार बड़े झटके लगे है । रिपोर्ट में कहा गया है। कि अगर समय रहते हुए इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले सालों में स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।
UNAIDS के एक नई रिपोर्ट के अनुसार इन बाधाओ पर काबू पाने के लिए एड्स की प्रतिक्रिया में बदलाव की गई है।
जिससे गिरती हुई अंतरराष्ट्रीय निधि और वैश्विक एकजुटता से कई देश के स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव ने HIV रोकथाम और इलाज कार्यक्रमों पर गंभीर असर डाला है।
2025 में अंतरराष्ट्रीय HIV फंडिंग में भारी कटौती का अनुमान
ऑर्गनाइज़ेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के मुताबिक साल 2023 के तुलना के अनुसार 2025 में बाहरी स्वास्थ्य सेवा सहायता में 30–40% तक कमी आने की संभावना है।
स्वास्थ्य सेवा में आरही इस प्रकार की कमी निम्न और मध्य आय वाले देशों के स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करेगी जिनमें HIV पर रोकथाम लगाने के लिए प्रयास कर रहे लोग जुड़े है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि —
- HIV पर रोकथाम लगाने वाली दवाओं की सप्लाई में भारी कमी आई है।
- स्वेच्छा से पुरुषों के खतने (Male Circumcision) से जुड़े प्रोग्राम लगभग ठप हो गए हैं।
- किशोर लड़कियों और युवा महिलाओं के लिए चल रहे रोकथाम के प्रयास और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम बंद या सीमित हो गए हैं।
इन स्थितियों ने कई देशों में जोखिम को और बढ़ा दिया है।
2030 के ग्लोबल HIV लक्ष्य पर संकट
शिन्हुआ ने अपने रिपोर्ट में UNAIDS के दी हुई चेतावनी को जारी करते हुए कहा कि अगर 2030 तक एड्स को खत्म करने के लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया, तो 2025 से 2030 के बीच 33 लाख नए HIV संक्रमण दर्ज हो सकते हैं।
दुनिया में 40.8 मिलियन लोग HIV के साथ जी रहे
UNAIDS के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार—
- दुनिया में 40.8 मिलियन लोग HIV के साथ जी रहे हैं
- वर्ष 2024 में 1.3 मिलियन नए संक्रमण दर्ज हुए
- 9.2 मिलियन लोगों को अभी भी इलाज नहीं मिल पा रहा है
1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) से पहले, UNAIDS ने वैश्विक नेताओं से अपील की है कि वे
- HIV फंडिंग को बनाए रखें
- इनोवेशन और नई तकनीकों में निवेश बढ़ाएं
- मानवाधिकारों की रक्षा करें
- और कम्युनिटी-आधारित कार्यक्रमों को मजबूत बनाएं
यह फैसला लेने का सही समय है” — UNAIDS प्रमुख
इसे गंभीरता से लेते हुए UNAIDS की कार्यकारी निदेशक विनी ब्यानयिमा ने कहा, दुनिया को एड्स जैसे बीमारियों से मुक्ति करने के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत है।”प्रयास कर इसे आगे बढ़ने से रोके या तो हम इन झटकों को दशकों की मेहनत पर पानी फेरने दें
यह भी पढे :- बिहार में HIV के 7400 से अधिक मरीज मिले , 400 से अधिक बच्चे भी प्रभावित



