दिसंबर के शुरुआत होते ही उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दिया है जिससे प्रदेश के कई जिले का तापमान गिरने से शीतलहर के चपेट में आ चुके हैं । मौसम विभाग के अनुसार खासकर पूर्वी और मध्य जैसे राज्य में कराके की ठंड पड़ रही है ।
प्रयागराज जिले में भी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं के कारण तापमान में गिरावट आई है । जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है ।
मौसम विभाग ने लोगों से कहा कि सोमवार को दिन में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसके साथ 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा भी चली जिसे कुछ शहरों का तापमान कुछ इस प्रकार रहा
- बहराइच: 12.2°C
- लखनऊ: 16°C
- गोरखपुर: 14.4°C
- बरेली: 14°C
- झांसी: 14.6°C
मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए बताया कि आने वाले अगले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है । इससे उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके का मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह के समय में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा और अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ रहेगा ।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्से में मौसम शुष्क रहा । तो कई जगहों पर हल्का कोहरा भी देखा गया प्राप्त किए गए आंकड़े के अनुसार न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। शनिवार को अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5°C रहा, जबकि कानपुर में अधिकतम तापमान 27.6°C रिकॉर्ड किया गया।



