भारत की WTC रैंकिंग में बड़ी गिरावट, टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह और मुश्किल

0
48
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम सूर्यास्त के समय स्टेडियम से बाहर जाती हुई, पीछे दर्शकों से भरा मैदान और फ्लड लाइट्स दिखाई देती हैं"
सूर्यास्त के बीच भारतीय टीम मैच के बाद मैदान से बाहर जाती हुई

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज में 0 – 2 से हारने के बाद भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में टीम इंडिया को आसानी से फाइनल तक पहुंचने में काफी मुश्किले  नजर आ रही है। 

9 टेस्ट में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन 

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हारने के बाद WTC की अंकतालिका में रैंकिंग नीचे चली गई है । WTC 2025-27 साइकिल में भारत को कुल 18 टेस्ट मैच खेलने हैं, 

जिनमें से 9 मुकाबले टीम पहले ही खेल चुकी है। जिन में 4 मैच जीते, 4 मैच हारे और एक मैच ड्रॉ रहा
दक्षिण अफ्रीका सीरीज 0-2 से हारने के बाद भारत अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 

आगे कैसा है भारत का कार्यक्रम ?

2026 का अगला टेस्ट मैच श्रीलंका में अगस्त के महीने में होगा जहां 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इसके बाद: अक्टूबर 2026 – न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट , जनवरी 2027 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की बड़ी सीरीज 

फाइनल टेस्ट सीरीज में पहुंचने के लिए भारत को इन 9  मैचों में शानदार प्रदर्शन करने होंगे। 

WTC 2025-27 अंकतालिका: कौन किस पोज़िशन पर ?

नवीनतम प्वॉइंट्स टेबल के मुताबिक शीर्ष टीमों की स्थिति इस प्रकार है:

  1. ऑस्ट्रेलिया – 4 मैच, 4 जीत
  2. दक्षिण अफ्रीका – 4 मैच, 3 जीत, 1 हार
  3. श्रीलंका – 2 मैच, 1 जीत, 1 ड्रॉ
  4. पाकिस्तान – 2 मैच, 1 जीत, 1 हार
  5. भारत – 9 मैच, 4 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ
  6. इंग्लैंड – 6 मैच, 2 जीत, 3 हार, 1 ड्रॉ
  7. बांग्लादेश – 2 मैच, 1 हार, 1 ड्रॉ
  8. वेस्टइंडीज – 5 मैच, 5 हार
  9. न्यूजीलैंड – अब तक एक भी मैच नहीं खेला 

फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी बाकी

हालांकि रैंकिंग में गिरावट चिंता का कारण है, लेकिन भारत के पास अभी भी 9 टेस्ट बाकी हैं। अगर टीम आगामी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करती है, तो WTC फाइनल की दौड़ में वापसी संभव है।

यह भी पढे :- साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here