
गुरुवार को खेले गए दूसरे T20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रनों से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
टॉस जीतने के बाद इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर के मैच में चार विकेट खोकर 213 रन का स्कोर खड़ा किया ।
टीम की शुरुआत रीजा हेंड्रिक्स (8) के जल्दी आउट होने के बाद क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम ने पारी को संभाला और दोनों अपने साझेदारी में 83 रन की पारी खेली जिसमें मार्करम ने 29 रन बनाए जबकि डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए शानदार 90 रन की पारी खेली।
इसके बाद अंतिम ओवर में डोनोवन फेरीरा (नाबाद 30) और डेविड मिलर (नाबाद 20) दोनों अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महज 29 गेंद में 53 रन बनाकर टीम को 213 रन तक पहुंचा दिया।
भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली। वहीं, अर्शदीप सिंह एक ओवर में 13 गेंद फेंककर चर्चा में रहे।
भारत की कमजोर शुरुआत
214 रन के लक्ष्य का पीछा करने आय भारत के टॉप ओपनर बल्लेबाजो का प्रदर्शन काफी खराब रहा 67 रन तक पहुंचते ही भारत ने अपने चार मुख्य विकेट को गवा दिया तिलक वर्मा ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 51 रन बनाएं पंड्या 20 रन बनाकर आउट हुए।
उसके बाद जितेश शर्मा तिलक के साथ 39 रनों की साझेदारी करते हुए 19.1 ओवर में भारतीय टीम 162 पर जाकर सिमट गई।
साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी
अफ्रीकी टीम के गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके। लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और लुथो सिपामला को 2-2 विकेट मिले। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।
यह भी पढे :- भारत की WTC रैंकिंग में बड़ी गिरावट, टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह और मुश्किल


