IND vs SA, दूसरा ODI : मार्करम के शतक से साउथ अफ्रीका ने 1-1 से सीरीज बराबर किया   

0
71
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जीत के बाद हवा में कूदकर जश्न मनाते हुए।”
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल करने के बाद जश्न मनाते हुए। पीछे स्कोरबोर्ड पर 359 रन का सफल चेज़ दिखाई दे रहा है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा ओडीआई  सीरीज रायपुर में खेला गया इस मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मार्करम और मैथ्यू ब्रीट्ज़के–डेवाल्ड ब्रेविस के योगदान से साउथ अफ्रीका ने 359 रन का विशाल लक्ष्य चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ  सीरीज़ 1-1 से बराबरी हो गई। 

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ की शानदार शतकों तथा कप्तान केएल राहुल की नाबाद 66 रन की पारी के मदद से 358 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया । इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रन की बेहतरीन पारी खेली।”

इसके बाद बीच के ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाज  मैथ्यू ब्रीट्ज़के और डेवाल्ड ब्रेविस ने चौथे विकेट के लिए  92 रन की साझेदारी कर मैच पर पकर मजबूत कर ली ब्रेविस ने 33 गेंद में बड़े शॉट खेलते हुए 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली । 

मैच के अंत में कॉर्बिन बॉश ने 29 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 49.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया।”

भारत की पारी: कोहली–गायकवाड़ की दोहरी चमक 

भारतीय टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करने उतरे लेकिन दोनों जल्द ही आउट हो गए । उसके बाद विराट कोहली और गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 195 रन की बेहतरीन साझेदारी की । रुतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रन बनाकर अपना पहला ODI शतक लगाया, जबकि विराट कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन जड़ते हए सीरीज़ में लगातार दूसरी सेंचुरी बनाई। अंत में कप्तान केएल राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन की  पारी खेली और भारत को 358 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।”

संक्षिप्त स्कोर

भारत – 358/5 (50 ओवर)
रुतुराज गायकवाड़ 105, विराट कोहली 102, केएल राहुल 66*
मार्को जेनसन 2/63, नंद्रे बर्गर 1/43

साउथ अफ्रीका – 359/6 (49.2 ओवर)
एडेन मार्करम 110, मैथ्यू ब्रीट्ज़के 68, डेवाल्ड ब्रेविस 54

यह भी पढे :- साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here