नए साल की शुरुआत के बाद भी बिहार के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है । ठंड का सितम पूरे राज्य में जारी है अधिकांश जिलों में धूप न निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच कम अंतर होने के कारण सर्दी का असर ज्यादा है महसूस हो रहा है ।
गयाजी में तापमान 4.1 डिग्री, सबसे ठंडा इलाका
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को गयाजी 4.1 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा वही दूसरी तरफ भागलपुर के सबौर में 4.6 डिग्री रहा जबकि राजधानी पटना में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
4.1 से 9.6 डिग्री के बीच रहा न्यूनतम तापमान
राज्य के विभिन्न इलाके में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री से 9.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया ।
मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है ।
दरभंगा में भीषण शीत दिवस, कई जिलों में शीत दिवस
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाके में मौसम शुष्क नजर आया इस दौरान दरभंगा में तापमान में गिरावट होने से भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया । जबकि छपरा और बाल्मीकिनगर समेत कई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही।
पटना में धूप निकली, लेकिन ठंड बरकरार
राजधानी पटना में गुरुवार को दोपहर के बाद हल्की धूप निकालने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।
अगले 5–7 दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले पांच से सात दिनों तक मौसम की स्थिति सामान्य रूप से ऐसे ही बनी रहेगी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा अंतर नहीं रहेगा जिससे राज्य में ठंड का असर जारी रहेगा ।
कई क्षेत्रों में शीत दिवस की चेतावनी
हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार के कई हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना जताते हुए कहा कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है ।
ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी
पटना जिला में बढ़ते हुए ठंड को देखकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में वर्ग प्री से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई पर 11 जनवरी तक रोक लगा दी है।
ऊपरी कक्षाओं के समय में बदलाव
कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब ये कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।



