Home टेक्नॉलजी अब Gmail करेगा खुद जरूरी ईमेल की पहचान, Google ने पेश किया Gemini AI Inbox

अब Gmail करेगा खुद जरूरी ईमेल की पहचान, Google ने पेश किया Gemini AI Inbox

0
अब Gmail करेगा खुद जरूरी ईमेल की पहचान, Google ने पेश किया Gemini AI Inbox
Gmail में Gemini AI की मदद से अब जरूरी ईमेल की Priority Summary दिखाई जाएगी।

गूगल ने Gmail यूजर्स के लिए Gemini तकनीकी से जुड़े हुए नए AI फीचर्स को लॉन्च करने की घोषणा की है । इस फीचर में सबसे खास बात यह है कि AI Inbox यूजर्स के जरूरी ईमेल्स को समझ कर उनके रोजमर्रा के जिंदगी को आसान बनाएगा । 

गूगल ने कहा कि ईमेल में लगा हुआ AI Inbox लोगों के लिए पर्सनल असिस्टेंट के तरह काम करेगा और उनकी जरूरत के ईमेल को प्राथमिकता देगा जिससे यूजर्स अपने इनबॉक्स को आसानी से मैनेज कर पाएंगे । 

AI Inbox की एक खास बात यह भी है कि लंबे समय से डिवाइस में पड़े हुए ईमेल का summary दिखाकर उसमें जरूरी की जानकारी के बारे में यूजर्स को बतागा और यह पूछे गए सवालों का जवाब Gmail में मौजूद gemini AI फीचर्स के सहायता से दिया जाएगा । 

गूगल ने बताया कि यूजर की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सभी प्रोसेस सुरक्षित तरीके से किए जाएंगे ।  

इसी के साथ गूगल ने सभी यूजर्स के लिए ‘Help Me Write नाम के एक विशेष फीचर्स भी इसके साथ जोड़ा है जो लोगों को ईमेल लिखने में और उसे प्रोफेशनल बनाने में सहायता करेगा वहीं, Suggested Replies फीचर के माध्यम से किसी व्यक्ति को प्रोफेशनल जवाब भेजा जा सकेगा । 

फिलहाल अभी इस तरह के फीचर्स को अमेरिका में Google AI Pro व Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू किया गया है वही इस फीचर्स को लेकर कंपनी ने अपने बयान देते हुए कहा कि अन्य देशों और भाषाओं में जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा । 

गूगल के द्वारा जारी किए गए एक ताजा आंकड़े के अनुसार दुनिया भर में अभी तक तीन अरब  से ज्यादा लोग Gmail का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें AI स्पैम रोकने में अपनी भूमिका निभा रहा है । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here