
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा इस मैच के विजेता टीम को 8 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से फाइनल मैच में भिड़ना होगा ।
इससे पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है ।
लगातार तीसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला यह लगातार तीसरा मुकाबला है यह मैच भारत में होने के वजह से कुछ दर्शकों द्वारा यह मैच भारत के पक्ष में आने की उम्मीद जताई जा रही है । वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के क्रिकेट टीम भी भारत के साथ खेलने के लिए काफी मजबूती के साथ तैयार नजर आ रहा है ।
पिछले दो सेमीफाइनल का इतिहास
आपको बता दे कि इससे पहले ICC Men’s T20 World Cup के दो सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का इंग्लैंड से सामना हुआ था जिसमें इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में पहुंच कर पाकिस्तान से खिताब जीतकर अपने नाम किया था ।
वहीं ICC Men’s T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच फिर मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की। बाद में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप ट्रॉफी जीती थी।
हेड-टू-हेड में भारत आगे
T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारतीय टीम ने 17 मैच में जीत हासिल की है । जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 12 मैचों में जीत मिली है। आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
बल्लेबाजों पर टिकी होंगी निगाहें
वानखेड़े स्टेडियम में मैच होने की वजह से दर्शकों के लिए यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक साबित होने वाला है जिसमें सभी भारतीय दर्शकों की निगाहें बल्लेबाजों पर टिकी हुई है ।


