भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज में 0 – 2 से हारने के बाद भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में टीम इंडिया को आसानी से फाइनल तक पहुंचने में काफी मुश्किले नजर आ रही है।
9 टेस्ट में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हारने के बाद WTC की अंकतालिका में रैंकिंग नीचे चली गई है । WTC 2025-27 साइकिल में भारत को कुल 18 टेस्ट मैच खेलने हैं,
जिनमें से 9 मुकाबले टीम पहले ही खेल चुकी है। जिन में 4 मैच जीते, 4 मैच हारे और एक मैच ड्रॉ रहा
दक्षिण अफ्रीका सीरीज 0-2 से हारने के बाद भारत अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
आगे कैसा है भारत का कार्यक्रम ?
2026 का अगला टेस्ट मैच श्रीलंका में अगस्त के महीने में होगा जहां 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
इसके बाद: अक्टूबर 2026 – न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट , जनवरी 2027 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की बड़ी सीरीज
फाइनल टेस्ट सीरीज में पहुंचने के लिए भारत को इन 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करने होंगे।
WTC 2025-27 अंकतालिका: कौन किस पोज़िशन पर ?
नवीनतम प्वॉइंट्स टेबल के मुताबिक शीर्ष टीमों की स्थिति इस प्रकार है:
- ऑस्ट्रेलिया – 4 मैच, 4 जीत
- दक्षिण अफ्रीका – 4 मैच, 3 जीत, 1 हार
- श्रीलंका – 2 मैच, 1 जीत, 1 ड्रॉ
- पाकिस्तान – 2 मैच, 1 जीत, 1 हार
- भारत – 9 मैच, 4 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ
- इंग्लैंड – 6 मैच, 2 जीत, 3 हार, 1 ड्रॉ
- बांग्लादेश – 2 मैच, 1 हार, 1 ड्रॉ
- वेस्टइंडीज – 5 मैच, 5 हार
- न्यूजीलैंड – अब तक एक भी मैच नहीं खेला
फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी बाकी
हालांकि रैंकिंग में गिरावट चिंता का कारण है, लेकिन भारत के पास अभी भी 9 टेस्ट बाकी हैं। अगर टीम आगामी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करती है, तो WTC फाइनल की दौड़ में वापसी संभव है।
यह भी पढे :- साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर



