
8 अप्रैल पटना :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 4954 नए नवनियुक्त (एएनएम) महिला स्वास्थ्यकर्मी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पांडेय, जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
