पटना में विधायक आवास योजना के तहत अतिथि निवास का शुभारंभ, CM Nitish Kumar ने किया उद्घाटन

0
10
पटना में Nitish Kumar द्वारा विधायक आवास योजना के तहत अतिथि निवास का उद्घाटन करते हुए
पटना में मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विधायक आवास योजना के तहत अतिथि निवास का फीता काटकर उद्घाटन किया।

6 अप्रैल पटना :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री विधायक आवास योजना के तहत नए  विधान परिषद अतिथि निवास का उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर परियोजना का शुभारंभ किया।

क्या-क्या सुविधाएं दी गई हैं

इस योजना के अंतर्गत कैंटीन पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र भी बनाया गया है इसका उद्घाटन करने के बाद उन्होंने नव-निर्मित अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी 

इस परियोजना के तहत अतिथियों के लिए 5 मंजिला भवन बनाया गया है, जिसमें बेसमेंट, भूतल और अन्य मंजिलें शामिल हैं। इसमें कुल 30 सुइट रूम बनाए गए हैं, जिनमें ड्राइंग रूम, किचन और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

प्रतिनिधियों को क्या लाभ  

इस योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अंतर्गत बिहार विधान परिषद के सभी सदस्यों को बेहतर आवास के साथ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी इससे उनके कामकाज में सुविधा होगी और सरकारी व्यवस्थाओं में सुधार आएगा।

अन्य सुविधाएं

इस परिसर के अंदर कैंटीन और पुस्तकालय भवन दो मंजिला हैं,  जहां भोजन, अध्ययन और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध है । इसके अलावा सामुदायिक केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

निरीक्षण और निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन का निर्माण बेहतर तरीके से किया गया है और इससे जनप्रतिनिधियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here