26 अप्रैल पटना :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन और तबादले का आदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक राज्यपाल के प्रधान सचिव को के विभाग को स्थानांतरित करते हुए स्थानांतरित कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव को राज्यपाल सचिवालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसीके साथ बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग में बारा फेर बदल करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी को सचिव पद पर तैनात किया गया है। वहीं दूसरी तरफ विभागीय कार्यों में निरंतरता बनी रहे उसके लिए कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है ।
कृषि विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत एक अधिकारी को जिला प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी अपने-अपने नए पदों का कार्यभार तत्काल ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।