Home राज्य मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए  कामना कि 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए  कामना कि 

0
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए  कामना कि 
महावीर मंदिर, पटना में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

पटना 2 मई :- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना के महावीर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा करते हुए राज्य में शांति और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की 

मंदिर पहुंचने पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायण कुणाल अपनी पत्नी सांसद शांभवी  चौधरी के साथ पहले से मौजूद थे जहां दोनों ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने पारंपरिक तौर पर पूरे महावीर मंदिर का भ्रमण किया और वहां बने हुए मॉडल हब का निरीक्षण किया और उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री जी के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त, नगर आयुक्त, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here