Home मौसम एनसीआर में बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

एनसीआर में बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

0
एनसीआर में बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने के साथ बारिश के दौरान सड़कों पर छाता लेकर निकलते लोग

नई दिल्ली :- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के लिए 26 मार्च को  तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई है । 

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर के इलाके में बारिश के कारण वातावरण में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है । मौसम विभाग के मुताबिक 24 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे । 

जिससे अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 मार्च को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा, जिसमें तापमान 32 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार  26 मार्च को मौसम में बदलाव के कारण आंशिक बादलों के बीच गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए रहेंगे । 

 जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल इन दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

हालांकि विभाग की ओर से वायु गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है फिलहाल अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाके में हवा की गुणवत्ता बहुत ही खराब हो गई है जिसमें  आनंद विहार, चांदनी चौक, बवाना और अशोक विहार जैसे क्षेत्र शामिल है जिसका एक्यूआई  200 के पार पहुंच गया है । 

विशेषज्ञों का मानना है कि 26 मार्च को संभावित बारिश और तेज हवाओं से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कम हो सकते हैं, जिससे एक्यूआई में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here